डिस्क्रिप्शन - चीज़ सिगार रोल को घर में बनाना बहुत ही आसान है। बेकरी में आसानी से उपलब्ध स्प्रिंग रोल शीट में चीज़ भर कर बड़ी ही आसानी से इसे बनाया जा सकता है।
सामग्री -
रेसिपी -
- 200 ग्राम चीज़
- 5 स्प्रिंग रोल शीट
- 2 हरी मिर्च
- 1/2 टेबलस्पून कुटी हुई लाल मिर्च
- 1/2 टेबलस्पून पिसी हुई काली मिर्च
- 2 टेबलस्पून मैदा
- 4 टेबलस्पून पानी
- तलने के लिए ऑयल
- नमक स्वादनुसार
रेसिपी -
- चीज़ को कद्दूकस कर लीजिए
- इसमें हरी मिर्च, हरा धनिया, कुटी हुई लाल मिर्च, कुटी हुई काली मिर्च और नमक डाल कर अच्छे से मिला लीजिए
- मिश्रण को दस भागों में बांट कर हाथों से रोल कर लीजिए
- एक कटोरी में मैदा लेकर उसमें पानी डाल कर उसका गाड़ा घोल बना लीजिए
- स्प्रिंग रोल शीट लेकर उसके दो टुकड़े ट्राइंगल शेप में कर लीजिए ( वीडियो में दिखाए अनुसार)
- अब एक शीट पर चीज़ का मिश्रण रखिए और मैदे का घोल लगाकर शीट को अच्छी तरह से रोल कर लीजिए
- एक कड़ाही में ऑयल लेकर उसे अच्छे से गर्म कर लें
- ऑयल के गर्म होने के बाद चीज़ सिगार को उसमें डाल दें और सुनहरा होने तक अच्छे से तल लीजिए
- चीज़ सिगार को कढ़ाही में से निकाल कर चिली सॉस के साथ सर्व कीजिए

















